बुलंदशहर हाईवे पर मां-बेटी के साथ हुई रेप की घटना से प्रदेश ही नहीं, पूरा देश हिल गया है। लेकिन यूपी पुलिस की सोच पर अगर ध्यान दें, तो रेप के लिए महिलाएं कुछ हद तक खुद जिम्मेदार हैं। आरटीआई में मांगी गयी सूचना में अधिकांश थानों ने पश्चिमी सभ्यता और आधुनिक पहनावे को इसका जिम्मेदार बताया है। उत्तर प्रदेश में लगातार रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं। निर्भया कांड के बाद तमाम कानूनों में संशोधन के बाद भले ही सख्ती हुई हो, लेकिन महिलाओं की सुरक्षा में पुलिस के स्तर से कोई बदलाव नजर नहीं आया। यही कारण है कि रेप जैसी गंभीर घटनाएं लगातार हो रही हैं। उत्तर प्रदेश में रेप की घटनाओं को लेकर मेरठ के आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना ने कुछ बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी।