ठाणे पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग्स का कारोबार करने वाले एक गिरोह के 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हीं गवाहों की निशानदेही पर ममता कुलकर्णी को इस मामले में नामजद आरोपी बनाया गया है।
Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये
सिंह ने बताया कि पुलिस ने अफ्रीका भेजे जाने वाले 100 किलोग्राम इफेड्रिन का कंसाइनमेंट पकड़ा था। इस मामले में 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। सिंह ने कहा कि गिरोह के सरगना जय मुखी भी गिरफ्त में है।
ममता और उनके कथित पति विकी गोस्वामी सहित 10 लोगों के खिलाफ अप्रैल में ड्रग्स स्मगलिंग का केस दर्ज किया गया था। विकी को पिछले महीने केन्या पुलिस ने गिरफ्तार किया था और वो फिलहाल जेल में है।