पुलिस से लड़ने वाले सैप के 66 जवान बर्खास्त

स्पेशल ऑग्जिलरी पुलिस (सैप) के 66 जवानों को बर्खास्त कर दिया गया है। उनपर अनडिसिपीलिन का इल्ज़ाम था। पुलिस हेडक्वारटर के हुक्म पर यह कार्रवाई की गई है। मुजफ्फरपुर में 17, भागलपुर में 14, सीतामढ़ी में 11, छपरा में 7, सीवान में 7, शिवहर में 6 और बेगूसराय में 4 सैप जवानों को बर्खास्त किया गया है। गौरतलब है कि सैप के जवान मुखतलिफ़ मुतालिबात को लेकर तहरीक कर रहे हैं।
26 जून को सैप के जवानों ने पटना समेत रियासत के मुखतलिफ़ जिलों में मुजाहिरा किया था। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प और धक्का-मुक्की हुई थी। पुलिस हेडक्वार्टर ने ऐसे जवानों की शिनाख्त कर बर्खास्त करने की हिदायत दिया था। सेना से रिटायर जवानों को रियासती हुकूमत ने मूआहिदे पर सैप के तौर में बहाल किया है। बिहार में सैप की तशकील साल 2006 में हुआ था। रियासत में करीब साढ़े छह हजार सैप के जवान हैं। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में इनकी मदद ली जाती है।