पूर्वी दिल्ली में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों को बांटे गए उपकरण

नईदिल्ली:सामाजिकन्यायएवंसशक्तिकरणमंत्रालय, भारतसरकारद्वारागरीबवरिष्ठनागिरकोंकोबैसाखी, वॉकर, कानकीमशीन, चश्में, ट्रायपॉड, दांत इत्यादि निःशुल्क प्रदान करने हेतु राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अर्न्तगत आज उपकरण वितरण समारोह का आयोजन कर पूर्वी दिल्ली के एस.के. मोहित पैलेस, झिलमिल में लगभग 1000 वरिष्ठ नागरिकों को उपकरण का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व पूर्वी दिल्ली से सांसद महेश गिरी ने की। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम, भाजपा शाहदरा जिला अध्यक्ष राम किशोर शर्मा, एलिम्को चेयरमैन डी. आर. सरीन व दिल्ली एलिम्को अध्यक्ष एस. के. त्रिपाठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन विवेक विहार से भाजपा पार्षद संजय गोयल ने किया।

सांसद महेश गिरी ने आज के कार्यक्रम की सहयोगी संस्था एलिम्को से आये सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने उपकरण वितरण समारोह में उपकरण प्राप्त करने आये सभी वरिष्ठ नागरिक से आशीर्वाद का आग्रह व आभार व्यक्ति किया व कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ऐसी सरकार है जो जन्म से पूर्व शिशु तथा वृद्वावस्था तक प्रत्येक व्यक्ति के हित में सोचती है।

महेश गिरी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा आरम्भ की गई यह योजना वरिष्ठ व बुजुर्गो के कल्याणार्थ योजना है। गरीबी रेखा से संबंध रखने वाले वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक सहायता एवं जीवन यापन के लिए आवश्यक उपकरण प्रदान करने की योजना तैयार करने के प्रस्ताव की घोषणा 2015-16 के बजट में की गई थी।

इसके लिए ‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना’ को आरम्भ किया गया। इसका उद्देश्य आयु संबंधी बीमारियों (कम दृष्टि, सुनने में परेशानी, दांतों का टूट जाना एवं गतिरोध विकलांगता आदि) का सामना कर रहे है बीपीएल श्रेणी से संबद्ध बुज़ुर्गों को जीवन यापन के लिए आवश्यक उपकरण प्रदान कर उनके जीवन को सामान्य अथवा सामान्य के करीब लेकर आना है। राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत सहायक यंत्र वृद्वों को निश्चय ही स्वावलंबी बनाएगी।

कार्यक्रम में सर्वश्री अनिल गुप्ता प्रभारी भाजपा मयूर विहार जिला, दीपक गावा व यशपाल कनथुरिया भाजपा शाहदरा जिला महामंत्री, निगम पार्षद गण बबिता खन्ना, संदीप कपूर, रोमेश गुप्ता, गोविंद अग्रवाल, गुंजन गुप्ता, अंजू कमलकांत, अपर्णा गोयल, नीतू त्रिपाठी व किरण माहेश्वरी  तथा अन्य भाजपा कार्यकता व पदाधिकारी, समाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी तथा स्थानीय आर.डब्लू.ए. पदाधिकारी उपस्थित रहें।