उप्र : दूसरे दल के नेताओं का बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है | पूर्व केंद्रीय मंत्री की अशोक प्रधान और खुर्जा सीट से चार बार सांसद अशोक प्रधान ने भाजपा का दामन थाम लिया है |
अपनी पूरी टीम के साथ पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता अशोक प्रधान बीजेपी में शामिल हुए हैं | पार्टी के महासचिव अरूण सिंह ने उनको पार्टी ज्वॉइन करवाई है |
गौरतलब है कि खुर्जा से चार बार सांसद रहने वाले अशोक प्रधान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे थे| 2014 के लोकसभा चुनाव होने वाले थे वह तब सपा में शामिल हो गए थे|. 2009 में गौतमबुद्ध नगर नई सीट बनी थी | जिसके बाद डॉक्टर महेश शर्मा को बीजेपी से टिकट दिया गया था लेकिन वह हार गये थे और बीएसपी के सुरेन्द्र नागर सांसद बने थे | अशोक प्रधान को उसी दौरान चुनावी क्षेत्र में बदलाव कर बुलंदशहर से लड़ाया लेकिन वह हार गए थे | अशोक प्रधान का ग्राफ इसके बाद से गिरता चला गया|