पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर फिल्म में अनुपम खेर का किरदार

हैदराबाद: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित एक फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर उनका किरदार निभाएंगे। ये फ़िल्म मनमोहन सिंह के मीडीया एडवाइज़र रह चुके संजय बारू की पुस्तक पर आधारित होगी। संजय की किताब ”दी एक्सीडंटल प्राइम मिनिस्टर।

दी मेकिंग ऐंड इन मेकिंग आफ़ मनमोहन सिंह ” वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले बाज़ार में आई थी। इसमें मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री के रूप में सेवाओं को दिखाया जाएगा। यह फिल्म दिसंबर 2018 में रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म के निर्माता सुनील बोहरा ने सियासत न्यूज ‘को बताया कि यह फिल्म एक बड़े राजनीतिक नाटक जैसी होगी।

फिल्म स्क्रिप्ट राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता लेखक हंसल मेहता ने लिखा है। इस फिल्म के साथ विजय रत्नाकर पहली बार निर्देशन में किस्मत आजमाई करने जा रहे हैं। मनमोहन सिंह की भूमिका निभाने के लिए अनुपम खेर से बातचीत पूरी कर ली गई है। और अब फिल्म के लिए शेष पात्रों का चुनाव होना है।