पूर्व वित्त मंत्री व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा गिरफ्तार

मुंबई : भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा को महाराष्ट्र के अकोला में उस समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया जब वह विदर्भ क्षेत्र के किसानों के प्रति सरकार की ‘‘बेरूखी’’ का विरोध कर रहे थे। यशवंत सिन्हा सैकड़ों किसानों के साथ अकोला जिला कलेक्टर के कार्यालय के बाहर कपास और सोयाबीन पैदा करने वाले किसानों के प्रति सरकार की कथित बेरूखी का विरोध कर रहे थे।

अकोला के जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कालासागर ने कहा, ‘‘हमने बंबई पुलिस कानून की धारा 68 के प्रावधानों के तहत जिला कलेक्ट्रेट के बाहर करीब 250 किसानों के साथ सिन्हा को हिरासत में लिया।’’ आईपीएस अधिकारी ने कहा कि हिरासत में लिये गये लोगों को अकोला जिला पुलिस मुख्यालय मैदान ले लाया गया।

अकोला कलेक्ट्रेट के बाहर यशवंत सिन्हा के साथ करीब 250 किसानों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया. हिरासत में लिए जाने के बाद सभी को जिला पुलिस मुख्यालय मैदान ले जाया गया. ग्राउंड में पांच घंटे तक सिन्हा को कड़ी ठंड में बैठाया गया, जिससे उन्हें गुस्सा आ गया और उन्होंने पुलिस अधिकारी को कहा कि, हमारे लिए यहां कोई इंतजाम नहीं किया गया है. हम इंसान है जानवर नहीं है, यशवंत सिन्हा इतने गुस्से में थे कि उन्होंने यह तक कह दिया कि, ‘अगर 5 मिनट के भीतर हमारी व्यवस्था नहीं की गई तो पूरी पुलिस लाइन को जला दूंगा’

आपको बता दें कि देश के पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा कई मौकों पर केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना कर चुके हैं. यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों और आर्थिक फैसलों का खुलकर विरोध किया है.