पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या सेक्स टेप लीक करने को लेकर सुर्खियों में

दिल्ली : पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या सेक्स टेप लीक करने को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जयसूर्या अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जयसूर्या ने खुद ही ये वीडियो लीक किया है। माना जा रहा है कि उन्होंने ऐसा बदला लेने के मकसद से किया। फिलहाल श्रीलंका की नेशनल साइबर सिक्युरिटी टीम इसकी जांच कर रही है। एक्ट्रेस है वीडियो में नजर आ रही लड़की…

वीडियो में नजर आ रही लड़की मलीका सिरिसेना है। वो एयर होस्टेस थीं और पॉपुलर एक्ट्रेस है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलीका से जयसूर्या ने तीसरी शादी की थी। ये शादी फरवरी, 2014 में हुई थी। इसके कुछ समय बाद मलीका ने जयसूर्या को छोड़कर एक बिजनेसमैन से शादी कर ली। मलीका ने कहा है कि जयसूर्या ने ही ये वीडियो लीक किया है।

जयसूर्या ने तीन बार शादी की और तीनों ही असफल रहीं। उनकी पहली शादी 1998 में एयर श्रीलंका की ग्राउंड होस्टेस सुमुदु करुणानायक से हुई और एक साल में ही टूट गई। दूसरी शादी भी उन्होंने एक एयर होस्टेस संद्रा डिसिल्वा से की। इससे जयसूर्या के तीन बच्चे हैं। इसी बीच 2012 में उनका अफेयर मलीका से हुआ। तब उन्होंने दूसरी वाइफ को तलाक दे दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जयसूर्या-मलीका ने मंदिर में सीक्रेट मैरिज की थी।