नई दिल्ली : पूर्व सांसद (राज्यसभा)और राजनीति शास्त्री डॉ एम हाशिम किदवई का लंबी बीमारी के बाद नई दिल्ली में आज निधन हो गया| उनका अंतिम संस्कार कल ज़ोहर के वक़्त अलीगढ़ में किया जायेगा |
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व शिक्षक और पूर्व सांसद (राज्यसभा) डॉ मोहम्मद हाशिम किदवई भारतीय राजनीति के एक निस्वार्थ सेवक, स्वतंत्रता सेनानी थे | डॉ मोहम्मद हाशिम किदवई का संबंध मौलाना अब्दुल माजिद दरियाबादी से था और वह मौलाना के भतीजे और दामाद भी थे। उनके जीवन पर उनकी गहरी छाप थी।
डॉ किदवई के परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे डॉक्टर सलीम किदवई और अब्दुल मुईज़ किदवई हैं। डॉ किदवई ने जीवन लिखने पढ़ने का सिलसिला जारी रखा और दर्जनों पुस्तकें लिखीं | डॉक्टर हाशिम किदवई का निधन राष्ट्र और समाज के लिए एक बड़ा नुकसान है |