पेरिस में सर्च ऑपरेशन के दौरान गोलीबारी, दो फ्लाइट डायवर्ट

पेरिस 18 नवंबर
पेरिस के एक उत्तरी उपनगर में आतंकवाद रोधी एक पुलिस मुहिम के दौरान गोलीबारी हुई। इससे पांच दिन पहले पेरिस में हुए फ्रांस के इतिहास के सबसे खतरनक आतंकवादी हमलों में 129 लोगों की मौत हो गई थी।

जांच से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सेंट-डेनिस में पुलिस मुहीम के दौरान गोलीबारी हुई लेकिन वह इस बात को साफ नहीं कर पाया कि यह मुहीम किसे निशाना बनाकर शुरू किया गया था।

एक अन्य सूत्र ने बताया कि इस मुहीम में एक खास कार्रवाई इकाई ने भाग लिया। दमकलकर्मियों ने बताया कि इस दौरान एक आदमी मामूली रूप से ज़ख़्मी हो गया।
एयरफ्रांस की पेरिस जा रही दो उड़ानों का रास्ता बदला गया
सुरक्षा संबंधी खतरों के कारण अमेरिका से पेरिस जा रही एयरफ्रांस की दो उड़ानों का रास्ता बदल दिया गया।

सीएनएन की खबर के अनुसार लॉस एंजिलिस से उड़ान भरने वाले एक विमान का रास्ता यूटा में सॉल्ट लेक सिटी की ओर बदल दिया गया।

वाशिंगटन से उड़ान भरने वाले दूसरे विमान का मार्ग कनाडा के हैलीफैक्स की ओर कर दिया गया। सीएनएन के मुताबिक दोनों विमान महफूज़ उतर गए हैं।