पेरिस हमला: बेल्जियम में गिरफ्तार तीन संदिग्ध को कोर्ट से मिली रिहाई

ब्रसेल्स : बेल्जियम के सरकारी वकीलों ने कहा कि नवंबर के पेरिस हमलों के संबंध में गिरफ्तार 3 लोग  पर कोई आरोप लगाए बिना रिहा कर दिया गया। बेल्जियम के अभियोजन पक्ष के प्रवक्ता एरिक वान डेर ने कहा ”13 नवंबर 2015 को पेरिस हमलों के संदर्भ में यह मामला दर्ज किया गया था।

पूछताछ के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिन्हें खोजी जज ने पिछले दिनों रिहा कर दिया। उन पर कोई आरोप सिद्ध नहीं हो पाया   ” बेल्जियम पुलिस ने जिले ब्रसेल्स के एक शहर में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था पेरिस हमलों की जांच के संबंध में दावे किए गए थे। इन लोगों के बारे में कोई आपत्तिजनक जानकारी उपलब्ध नहीं हुई  और आतंकवादी गतिविधियों में उनकी संलिप्तता का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पेरिस धमाकों में 130 लोग मारे गए थे और अन्य सैकड़ों घायल हुए थे।