विडियो: पेरु में लैंडिंग के दौरान प्लेन क्रैश, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

लिमा। पेरू में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन में 141 पैंसेजर सवार थे। हालांकि सभी पैसेंजर्स को प्लेन से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
https://youtu.be/AmcRM57DabU
साऊथ अमरीका के मीडिया के मुताबिक, पेरूवियन एयरलाइंस के बोइंग 737-300 ने मंगलवार शाम पेरू की कैपिटल सिटी लीमा से उड़ान भरी थी। फ्लाइट लीमा से करीब 200 किमी दूर पहुंची थी, तभी पायलट को प्लेन के इंजन से धुंआ निकलता दिखाई दिया।

इसके बाद उसके दाएं विंग में आग लग गई। इसके बाद जौजा सिटी के छोटे एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। लैंडिंग के दौरान प्लेन अनबैलेंस हो गया और उसका राइट विंग जमीन से जा टकराया, जिसमें आग लग गई।