पेशावर में ग्लूकारा मुस्कान का कत्ल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा सूबे की दारुल हुकूमत पेशावर में नामालूम बंदूकधारियों ने एक मशहूर पश्तो ग्लूकारा को मार डाला। शहर के इलाके गुलबर्ग में 38 साला गुलनार उर्फ मुस्कान को बुध के रोज़ को चार बंदूकधारियों ने निशाना बनाया।

गुलनार खैबर पख्तूनख्वा के मरदान जिले के परहोती इलाके की रहने वाली थीं और बाद में पेशावर में रहने लगीं। उनकी तीन शादियां हुई थीं और उनका कोई ज़ाती मुतनाज़ा भी चल रहा था।

एक पुलिस आफीसर ने कहा कि बुध की शाम को चारों बंदूकधारियों ने ग्लूकारा के घर में घुसकर उसका कत्ल कर दिया। उन्होंने कहा कि हम कत्ल की जांच कर रहे हैं और अभी कत्ल के के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

नामालूम हमलावरों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। खैबर पख्तूनख्वा में अक्सर तालिबानी लडाकों की तरफ से कलाकारों पर हमला किया जाता रहा है। कई बार उनके खानदान के लोगों को भी वे निशाना बनाते रहे हैं।

मशहूर ग्लूकारा गजला जावेद (24) को 2012 में पेशावर में उनके वालिद के साथ मार दिया गया था। पहले ये माना जा रहा था कि उन्हें भी तालिबानी लडाकों ने ही मारा है लेकिन दिसंबर 2013 में मुकामी अदालत ने इसके पीछे उनके शौहर को मुजरिम पाया और मौत की सजा सुनाई।