पैगंबर मोहम्मद (PBUH) पर अभद्र टिप्पणी करने वाले कमलेश तिवारी का सर्मथक अमित जानी सपा में शामिल

लखनऊ –जैसे- जैसे 2017 के यूपी चुनाव नजदीक आ रहा है लगभग हर पार्टी मुस्लिम समाज से नाराजगी नहीं लेना चाहती। 2012 यूपी चुनावों में सपा को सत्ता तक पहूंचाने में मुस्लिम वोटों का बहुत बड़ा योगदान भी था। लेकिन चाचा और भतीजे के जंग में फंसी सपा पार्टी में शिवपाल यादव ने उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी को सपा का युवजन सभा का अध्यक्ष बनाये जाने का एलान किया है। जिसका असर पार्टी के परम्परागत मुस्लिम वोट पड़ सकता है।

आपको बता दे अमित जानी अपने राजनैतिक करियर को उपर ले जाने के लिए उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना बना के मुस्लिम के खिलाफ ज़हर उगलने लगे और भगवा ब्रिग्रेड की विचारधारा का प्रसार करने में मुस्लिमो को टारगेट करते दिखे।

इतना ही नही अमित जानी ने पैगम्बर मुहम्मद पे अप्पत्तिजनक टिप्पड़ी करने वाले कमलेश तिवारी का भी खूब समर्थन किया अपने को चर्चाओ में रखने वाले अमित जानी ने कन्हैय्या को जान से मारने की धमकी के साथ हत्या के लिए गुंडे भेजे जिसपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अमित जानी को भी पकड़ के जेल में डाल दिया।

अब सुनने में आ रहा है शिवपाल पार्टी में अपनी पकड मजबूत करने के लिए अमित जानी को युवजन सभा का अध्यक्ष बनाने वाले है वही पार्टी कब्ज़ा करने के प्रयास में शिवपाल अमित जानी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से होने वाले नुक्सान को भी नज़रंदाज़ कर रहे है।