नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका को उस समय फ्लाइट से उतरना पड़ा जब एक यात्री ने कहा कि उसके पास बम है। यात्री को हिरासत में ले लिया गया है।
सुत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी को दिल्ली से चेन्नई के लिए फ्लाइट पकड़ना थी। इस वजह से एयरपोर्ट पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम थे। इसी बात से एक पैसेंजर चिढ़ गया और उसने कहा- ‘मेरे पास बम है।’ इतना कहते ही पैसेंजर को हिरासत में ले लिया गया और प्रियंका गांधी को उस फ्लाइट में जाने से रोक दिया गया और उन्हें दूसरी फ्लाइट में शिफ्ट किया गया।
इसी फ्लाइट से एक और पैसेंजर जाने वाला था। सिक्युरिटी चेक के दौरान मेटल डिटेक्टर बीप करने लगा। चेक करने पर पता लगा कि पैसेंजर के पास कई सिक्के हैं। सिक्के निकालने के बाद फिर चेक किया गया, लेकिन मेटल डिटेक्टर ने फिर बीप साउंड किया। इस बार उसे पेन निकालने को कहा गया। इस चेकिंग से वह बुरी तरह चिढ़ गया और चिल्लाने लगा- ‘मेरे पास बम है।’
इसी फ्लाइट में प्रियंका गांधी भी जाने वाली थीं, इसलिए एसपीजी, आईबी और सीआईएसएफ के जवानों ने उसे हिरासत में लेकर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। दिल्ली पुलिस ने थाने ले जाकर उससे कई घंटे पूछताछ की। विमान को फिर से चेक किया गया। इसके बाद प्लेन दो घंटे देर से टेक ऑफ कर सका।
Web duniya
You must be logged in to post a comment.