पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर झारखंड की भाजपा सरकार ने लगाया प्रतिबंध

झारखंड सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया नाम के संगठन पर बैन का ऐलान किया है। लॉ डिपार्टमेंट से सहमति के बाद पीएफआई को प्रतिबंधित किया गया है। जानकारी के मुताबिक यह संगठन झारखंड के पाकुड़ और साहिबगंज जिले में सक्रिय था।

यह जिले बांग्लादेश की सीमा से सटे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक यहां राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की शिकायत मिलती है। सरकार का मानना है कि यह संगठन आईएसआईएस से प्रभावित है।

अपने प्रस्ताव में कहा कि पीएफआई के सदस्य आईएसआईएस से प्रभावित है। उन्होंने कहा कि कई सदस्य सीरिया जैसे देशों में भी काम कर रहे हैं।

अपने प्रस्ताव में उन्होंने कहा कि यह संगठन प्रदेश का सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार को डर था कि अगर इस संगठन पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो झारखंड पर इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता।