पॉप सिंगर का दहशगर्दो को ऑफर, लडकियों को छोडो और मुझे ले जाओ…

नाइजीरिया की एक पॉप सिंगर ने दहशतगर्दों के चंगुल से लड़कियों की रिहाई के लिए अपनी वर्जीनिटी का ऑफिर किया है। 23 साला सिंगर अडोकिए ने दहशतगर्दों से अपील की है कि अगर वे लडकियों को छोड देते है तो वह खुद को उनके हवाले कर देगी।

सिंगर ने कहा कि अगवा की गई ल़डकियां बहुत छोटी हैं। उनके साथ कुछ भी हो सकता है। यह नाइंसाफी है। उनके बदले में मैं खुद को दहशगर्दों के हवाले करने के लिए तैयार हूं। बकौल सिंगर, अगवा की गई लडकियां 12 से 15 साल की हैं। मैं बडी हूं और तजुर्बा भी है। अगर मेरे साथ 10-12 लोग जिस्मानी ताल्लुकात बनाते हैं तो मुझे कोई फर्क नहीं पडता। उन लडकियों को छोड दिया जाए। उन्हें अपने घर वालों के पास जाने दिया जाए।

दहशतगर्दों को खुले आम ऑफर देने के बाद सिंगर के ट्वीटर अकाउंट पर रद्दे अमल की भरमार लग गई है। कईयों ने कहा है कि वह इस संगीन मुद्दे का मजाक न उ़डाएं।

सिंगर ने सफाई देते हुए कहा कि वह किसी तरह का मजाक नहीं उडा रही है। यह सिंगर पहले भी ऐसे ऑफर दे चुकी है। कुछ वक्त पहले उसने कहा था कि अगर कोई उसकी मां को जेट विमान गिफ्ट करेगा तो वह उसके साथ सेक्स के लिए तैयार है।

14 अप्रेल 2014 को आतंकियों ने तकरीब दो महीने पहले एक स्कूल से 276 लडकियों को अगवा कर लिया था। अगवा किए जाने के बाद दहशतगर्द ग्रुप ने उन लडकियों के कई वीडियो भी जारी किए थे।

एक वीडियो में लडकियों ने बताया कि उन्होंने मज़हब इस्लाम कुबूल कर लिया है और दहशतगर्द उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं। वीडियो में लडकियों को कुरान पढते हुए भी दिखाया गया था।

गैर मुल्की मदद के बावजूद भी नाइजीरिया हुकूमत उन लडकियों को नहीं ढूंढ पाई। लडकियों को ढूंढने में अमेरीका, ब्रिटेन, फ्रांस और इजराइल की हुकूमतें नाइजीरिया की मदद कर रही है।