पॉश कॉलोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट, अधिकारियों को सप्लाई की जाती थीं विदेशी लड़कियां

नई दिल्ली। दिल्ली में एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। दक्षिण दिल्ली क्षेत्र से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह बड़े बड़े अधिकारियों को विदेशी लड़कियां भेजता था। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की उम्र 62 साल है।

दक्षिण दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव से यह गिरफ्तारी हुई है। छापेमारी के बाद जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है उसके पास से सांसदों के लेटरहेड मिले हैं। आरोपी का नाम पीएन सान्याल है। बताया जा रहा है कि यह संसद और सेना के अधिकारियों को विदेशी लड़कियां मुहैया कराता था।

पुलिस इस गिरफ्तारी के बाद जांच में जुट गई है कि कहीं इस मामले का संबंध अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक रैकेट से तो नहीं है।