अपने पोते के तालाब में डूबने की खबर सुन कर अक़लियत बोहबुद वज़ीर हाजी हुसैन अंसारी बेहोश हो कर गिर पड़े। टेबुल पर गिरने के बाद शीशा से उनके हाथ में चोट लगी है। सेहत बिगड़ जाने की वजह से फौरन उन्हें अपोलो में भरती कराया गया। अस्पताल ज़राये के मुताबिक उन्हें पेस मेकर लगाया जा सकता है। इधर उनके पोते अबुजार को हीनू वाकेय एक अस्पताल में प्राइमरी इलाज के बाद उनके अहले खाना ने बच्चे को रानी चिल्ड्रन अस्पताल में भरती कराया है।
वहां उसकी हालत संगीन बनी हुई है। मालूम हो कि वज़ीर अंसारी के पोता अबुजार की पीर की सुबह करीब नौ बजे वज़ीर के डोरंडा वाकेय रिहाइशगाह के तालाब में गिर जाने की वजह से हाल्ट बिगड़ गयी थी। वहीं अनहोनी की बात समझ कर वज़ीर हाजी हुसैन अंसारी को झटका लगा था और वे बेहोश होकर गिर गये। वज़ीर के बेहोश होने की वजह से अपोलो से कार्डियक एंबुलेंस मंगवा कर उन्हें अपोलो में भरती कराया गया। हार्ट माहिर डॉ नीरज प्रसाद की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में पहुंचने पर उनकी इसीजी और इको जांच की गयी। उन्हें अपोलो में सीसीयू में रखा गया है। अस्पताल ज़राये ने बताया कि रिपोर्ट आम नहीं है, इसलिए पेस मेकर लगाया जा सकता है। गौरतलब है कि वज़ीर अंसारी पहले से हार्ट पेशेंट हैं।
डेढ़ साला अबुजार की हालत संगीन
पानी में डूबने के बाद रानी अस्पताल में भरती वज़ीर के पोता अबुजार की हालत संगीन बनी हुई है। डा राजेश ने बताया कि डूबने से अबुजार के दिमाग और फेफड़ा पर संगीन मुतासीर हुआ है । उसे पीसीयू वन में भरती कराया गया है। बच्चे को पीर की शाम तक होश नहीं आयी थी। डॉ राजेश ने बताया कि बच्चे की हालत के बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी। बच्चे के लिए अगले 48 घंटे बहुत ही संगीन हैं।