नई दिल्ली, १० नवंबर: खबर है….. कि अब बिग बॉस के घर में ग्लैमर का तड़का लगाने के लिए सनी लियोन जैसा जलवा शो में बिखेरने की तैयारियां शुरू हो गईं। हालांकि पहले गुफ्तुग चल रही कि पोर्न स्टार प्रिया राय एंट्री कर रही हैं लेकिन कलर्स के ज़राए ने इस बात को सिरे से नकार दिया। इसलिए अब ये चर्चा जोरों पर है कि बिग बॉस सीजन 6 में पोर्न स्टार प्रिया राय अपने जलवे बिखरने आ रही हैं।
जिस तरह से पिछले सीजन में बिग बॉस में पोर्न स्टार सनी लियोन ने सेक्स और ग्लैमर का तड़का लगाया था। इस बार प्रिया राय सेक्स और ग्लैमर का तड़का लगाएंगी।
चैनल की तरफ से अभी तक इसका कोई ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि इंडो-अमेरिकन पोर्न स्टार प्रिया राय को घरवालों के बीच भेजा जा सकता है।
खबर है कि प्रिया को भी मिंक की तरह ही वाइल्ड कार्ड के जरिये दाखिला मिलेगा। इतना ही नहीं मीडिया में ये चर्चा भी गर्म है कि सिद्दू पाजी जो कि अब तक सबकी सुलह कराते नजर आए थे वे बिग बॉस के घर से बाहर आ जाएंगे। अब यह सोचने वाली बात है कि शांत लोगों को बिग बॉस के घर से निकाल कर और हॉट अदाकारा को शो में दाखिल कराकर आखिर शो को साफ-सुथरा कैसे पेश कर सकते हैं।
प्रिया की पैदाइश राजधानी दिल्ली में 25 दिसंबर 1977 में हुआ था। उनका असली नाम प्रिया अंजली राय है। प्रिया के असली मां-बाप ने उन्हें जन्म के दो साल बाद छोड़ दिया था जिसके बाद उन्हें एक अमेरिकन जोडे़ ने गोद लिया था।
अमेरिका में रहने वाली प्रिया ने आर्थिक हालात को सुधारने के लिए पोर्न फिल्म की ओर रुख किया और आज पोर्न इंडस्ट्री की एक जानी मानी हस्ती बन गई हैं।