पोलावरम प्रोजेक्ट के लिए 1981 करोड़ रुपये जारी

नई दिल्ली 27 दिसंबर: केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश में पोलावरम परियोजना के लिए 1981 करोड़ रुपये नबार्ड के ज़रीये जारी कर दिए। यह राशि प्रोजेक्ट की फंडिंग के लिए केंद्र की इमदाद के तौर पर जारी की गई।

इस समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि पोलावरम प्रोजेक्ट आंध्र प्रदेश की लाइफ लाईन की तरह है और इससे किसी दूसरे राज्य को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। इस समारोह में नबार्ड ने राज्य सरकार के लिए 1981 करोड़ रुपये का चेक जारी कर दिया।

नायडू ने कहा कि अगर इस प्रोजेक्ट को लेकर किसी को कोई गलतफहमी या अंदेशे हैं तो उन्हें दूर कर दिया जाएगा। ओडिशा ने इस परियोजना के डिजाइन को लेकर आपत्ति जताई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह परियोजना आंध्र प्रदेश की लाइफ लाईन है और किसी भी राज्य को कोई नुकसान नहीं होने वाला है।

इस पर किसी को कोई अंदेशे हैं उन पर चर्चा करते हुए दूर किया जाएगा। समारोह में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी शामिल थे।