प्यारे पाकिस्तान, कश्मीर के साथ बिहार भी ले जाओ- पूर्व जस्टिस काटजू

 

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने अपनी बेबाक और विवादित बोल के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार उनके निशाना पड़ बिहार था। उन्होंने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में लिखा है, ‘पाकिस्तान को हम एक शर्त पर कश्मीर दे सकते हैं, पाक को कश्मीर के साथ-साथ बिहार भी लेना पड़ेगा।’ काटजू की इस विवादित पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया हलचल मचा दी है। दरअसल कई लोगों ने काटजू की इस टिप्पणी को बिहार के लिए भी अपमानजनक कहा है। इसके बाद भी काटजू नहीं रुके और अपने फेसबुक पेज पर बिहार के बारे में कई टिप्पणी करते रहे।

काटजू ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा, ‘पाकिस्तानियों, चलो एक बार में ही अपने सारे विवाद खत्म करते हैं। हम आपको कश्मीर देते हैं लेकिन केवल इस शर्त पर कि आपको बिहार भी लेना पड़ेगा। यह एक पैकेज डील है। या तो आप पूरा कश्मीर और बिहार लीजिए या फिर आपको कुछ नहीं मिलेगा। काटजू यहां भी नहीं रुके चंद मिनटों बाद उन्होंने एक और पोस्ट की जहां लिखा ”अटल बिहारी वाजपेयी ने आगरा समिट में मुशर्रफ के सामने एक ऐसी ही डील रखी थी। लेकिन उसने अपनी मूर्खता में अस्वीकार कर दिया था। अब यह ऑफर पाकिस्तानियों को फिर से मिल रहा है। मत चूक ऐ चौहान।’

इसके बाद भी काटजू अपनी एक फेसबुक पोस्ट में बिहार पर टिप्पणी करते हुए लिखते हैं, ‘एक बार इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में मेरे इंग्लिश टीचर फिराक़ गोरखपुरी ने मुझसे कहा था कि हिंदुस्तान को खतरा पाकिस्तान से नहीं बल्कि बिहार से है… मुझे अभी तक समझ नहीं आया है कि उनका क्या मतलब था।’ लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद काटजू ने अपने फेसबुक पेज पर यह भी लिख दिया है कि लोग कोर्ट में एक पीआईएल फाइल करें कि अब बिहार के बारे में चुटकुले नहीं बनाए जा सकते।

काटजू के इस विवादित बोल के बाद सोशल मीडिया पर टिप्पणियों की बाढ़ आ गई। विवाद को बढ़ता देख काटजू विवादित बोल पर सफाई देते हुए कहा ,” वह बस मजाक कर रहे थे। लेकिन सोशल मीडिया में मेरे खिलाफ अभद्र टिप्पणियां देख कर ऐसा लगता है कि भारत के लोगों में सेन्स-ऑफ-ह्यूमर की वाकई कमी है।”