चेन्नई: देश की फिल्मों में दिए जाने वाले अपने हिट गानों के लिए मशहूर गीतकार ना मुथुकुमार का आज निधन हो गया। मुथुकुमार 41 साल के थे और पिछले कुछ वक़्त से पीलिया से पीड़ित थे। मुथु 1000 से भी ज़्यादा फिल्मों में अपने गीत दे चुके थे। गीतकार के इलावा मुथु एक लेखक और कवि के रूप में भी काफी प्रसिद्ध थे। सिल्क सिटी, न्यूटन- इन मुंद्रम विधि उनके सराहे गए कामों में से हैं।