प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका डॉ सैयदा हमीद को ब्रिटेन ने वीजा देने से किया इनकार

नई दिल्ली। योजना आयोग के पूर्व सदस्य, प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और प्रसिद्ध लेखिका डॉ सैयदा सय्य्दीन हमीद को ब्रिटेन ने वीजा देने से इनकार कर दिया है। पद्मश्री सैयदा हमीद लंदन के नेहरू सेंटर में देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना आजाद पर आयोजित एक सेमिनार में भाग लेने के लिए जाने वाली थीं। इस सेमिनार का आयोजन ब्रिटेन के एनजीओ इल्मी मजलिस और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद कर रही है। उन्हें मजलिस ने आमंत्रित किया था।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह प्रदेश 18 के अनुसार राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य और मौलाना आजाद उर्दू विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ स्य्यदा हमीद मौलाना आजाद की जीवनी लिख चुकी हैं और उनकी 20 किताबें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने यूएनआई को बताया कि कल ही उन्हें वीजा न मिलने की खबर दी गई। उन्होंने कहा कि “मुझे लेखिका होने का सबूत भी मांगा गया और जब मैंने सबूत पेश कर दी तो वीजा अधिकारियों ने इसे मानने से इनकार कर दिया”। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी कई और जानकारी मांगी गईं लेकिन उनकी आपूर्ति भी व्यर्थ गई।
श्रीनगर में जन्मी 73 वर्षीय सय्यदा हमीद महिलाओं के अधिकार के लिए लड़ती आई हैं और वह दक्षिण एशियाई मानवाधिकार संगठन की संस्थापक सदस्य हैं। गुजरात दंगों के खिलाफ भी उन्होंने आवाज उठाई थी।