प्रियंका को उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करना चाहिए: शीला दीक्षित

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जिन्हें  उत्तर प्रदेश के चुनावों के लिए कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किया गया है, ने सोमवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा  को उत्तर प्रदेश में पार्टी का चुनाव प्रचार करना चाहिए और इससे पार्टी को लाभ होगा |

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी एक “लोकप्रिय नेता है और उन्हें चुनाव प्रचार के लिए आना चाहिए। यदि प्रियंका यूपी में पार्टी के लिए चुनाव अभियान में शामिल होंगी तो कांग्रेस को फायदा होगा”।

उत्तर प्रदेश के चुनावों में मुख्य एजेंडा के बारे में पूछे जाने पर ईटीवी  को दिए एक साक्षात्कार में दीक्षित ने कहा कि  ‘वर्तमान अखिलेश यादव सरकार के काम ने जनता को हतोत्साहित किया है। इस के कारण, लोग उन्हें एक और मौक़ा नहीं देने जा रहे हैं। हमारे लिए एजेंडा केवल विकास होगा |

दीक्षित ने यह भी कहा कि अभी चुनाव प्रचार पर ही ध्यान देना होगा और चुनाव लड़ने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर कि क्या उन्हें पार्टी अध्यक्ष का पद दिया जा सकता है दीक्षित ने कहा, “उन्हें अभी और अधिक समय दिया जाना चाहिए। राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाया जायेगा या नहीं बनाया जाएगा पार्टी आलाकमान  इस बारे में फैसला करेंगे। ”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए दीक्षित ने कहा, ‘मोदी की लोकप्रियता में पिछले दो वर्षों में कमी आई है और वह चुनावी वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। ”

उन्होंने कहा कि मोदी प्रधानमंत्री को कांग्रेस मुक्त भारत की तरह टिप्पणी करना शोभा नहीं देता।