प्रियंका गांधी ही होंगी यूपी में कांग्रेस की स्टार प्रचारक, इन 250 सीटों पर नजर

नई दिल्ली। यूपी चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस एक नई रणनीति बना रही है। चुनाव में प्रियंका गांधी कांग्रेस की स्टार प्रचारक होंगी। टीम पीके उनके लिए विज्ञापन रणनीति तय कर रही है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

इस बार प्रियंका अपने परिवार की परंपरागत सीट रायबरेली और अमेठी से बाहर निकलकर प्रचार करेंगी। यूपी की लगभग 250 सीटों पर वह स्टार प्रचारक होंगी। पिछले चुनाव में कांग्रेस के उपविजेता और विनर रहे उम्मीदवारों के क्षेत्रों में प्रियंका के विशेष सभाएं आयोजित किए जाएंगे।
यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए रैली और यात्राओं में अपनी ताकत झोंक रही कांग्रेस प्रचार अभियान के दौरान भी कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। चुनावी अभियान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अब तक प्रियंका केवल अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस के लिए प्रचार करती थीं। लेकिन इस बार टीम पीके ने प्रचार के लिए उन्हें शामिल करते हुए विशेष रणनीति तैयार की है।
अभियान के दौरान प्रियंका कुछ विशेष बैठकें भी करेंगी। यह बैठकें उन क्षेत्रों में होंगी जहां कांग्रेस के विधायक हैं या जहां 2012 के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे थे। कांग्रेस विधायकों की संख्या 28 और दूसरे नंबर पर रहने वालों की संख्या 31 है। उम्मीद तो यह भी जताई जा रही है कि पार्टी इस बार पहले जैसे ही लोगों के टिकट की घोषणा करेगी।
इसके बाद नंबर आएगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विधानसभा की लगभग 140 सीटें बताई जाती हैं। इन सीटों पर कांग्रेस पूरी ताकत लगा देना चाहती है।