प्रियंका गांधी होंगी यूपी में कांग्रेस की स्टार प्रचारक, प्रचारकों की लिस्ट जारी

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए स्टार प्रचारक सोनिया गाँधी होंगी. कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों ने नाम की घोषणा की है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह न्यूज़ 18 के मुताबिक़ सूची के अनुसार उत्तर प्रदेश के पहले चरण के चुनाव में कांग्रेस पूरा जोर लगाने की तैयारी करती दिख रही है। इस सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम भी शामिल है।

आपको बता दूँ कि उत्तर प्रदेश में 11 फरवरी से 8 मार्च के बीच सात चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के अखिलेश गुट के बीच गठबंधन के बावजूद बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

मुख्यमंत्री का चेहरा सामने न लाकर एक बार फिर भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर दांव खेला है। इसका कितना फायदा उसे चुनाव में मिलेगा वह 11 मार्च को सामने आ ही जाएगा।

पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद भी जिस तरह से भाजपा को दिल्ली और बिहार में करारी हार का सामना करना पड़ा है, वैसे में उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।