प्रियंका चोपड़ा बनीं दुनिया की सबसे हॉटेस्ट वुमन

मुंबई : मैक्सिम मैगजीन ने अपने स्पेशल इश्यू में प्रियंका चोपड़ा को जगह देते हुए उन्हें धरती की सबसे हॉट महिला के खिताब से नवाजा है। मैग्जीन के कवर पर प्रियंका व्हाइट कलर के शीर पैंट-सूट में बेहद हॉट नजर आ रही हैं। मैगजीन ने इस कवर के साथ लिखा है- Priyanka Chopra is the hottest women on the Planet. मैग्जीन ने आगे लिखा- प्रियंका के पास टैलेंट है, दिमाग है और वो खूबसूरत भी हैं। दुनियाभर में उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं, जो हरदम उनके सपोर्ट में रहते हैं।

बता दें कि ‘मैक्सिम हॉट 100’ की लिस्ट में प्रियंका ने पांचवी बार जगह बनाई है। इससे पहले प्रियंका 2011, 2013, 2016 और 2017 में भी मैक्सिम की हॉटेस्ट गर्ल बन चुकी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका फिलहाल क्वांटिको के सीजन 3 की शूटिंग कम्प्लीट कर चुकी हैं। इसके अलावा वो जुलाई में सलमान के साथ फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग शुरू करेंगी। खबरें ये भी हैं कि प्रियंका डायरेक्टर सोनाली बोस की अगली फिल्म में भी काम करेंगी। यह फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी की लाइफ पर बेस्ड होगी।

यह इंटरनेशनल मैगजीन है, जिसका फर्स्ट इश्यू 1995 में पब्लिश हुआ। मैगजीन में एक्ट्रेसेस, सिंगर्स और फीमेल मॉडल्स के करियर से लेकर उनकी फोटोज को जगह दी जाती है। फिलहाल इसके 9 मिलियन (90 लाख) से ज्यादा रीडर्स हैं। वहीं मैक्सिम डिजिटल की बात करें तो 4 मिलियन यूनिक व्यूअर्स हर महीने इससे जुड़ रहे हैं। मैग्जीन के 16 एडिशन पब्लिश होते हैं और इसकी कॉपीज दुनियाभर के 75 देशों में बिकती हैं।

इन दोनों प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में हैं. अभी दो दिन पहले ही प्रियंका निक के साथ गोवा में छुट्टियां मना कर लौटी हैं। अफयरे की खबरों के बीच प्रियंका निक को लेकर पिछले हफ्ते इंडिया आईं थीं। प्रियंका ने निक को अपनी मां मधु चोपड़ा से भी मिलवाया। प्रियंका, मधु औऱ निक हाल ही में एक डिनर डेट पर स्पॉट हुए थे