प्रिया प्रकाश का यह आंदाज सभी को बनाया दिवाना!

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो किसी को भी पलभर में स्टार बना सकता है। कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक लड़की ने अपनी आँखों के जरिए सनसनी फैला दी थी।

https://www.instagram.com/p/BiUZjV1nwPg/?utm_source=ig_share_sheet&igshid=re83rt1urkxz

हम बात कर रहे है प्रिया प्रकाश वारियर की जो सोशल मीडिया के माध्यम से रातोंरात फेमस हो गई थी. प्रिया प्रकाश का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था जिसमे वो आँख मारती हुई नजर आ रही थी। प्रिया की अदाओं के लोग इतने ज्यादा कायल हो गए थे कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू से पहले ही स्टार बना दिया था।

प्रिया प्रकाश का ये वीडियो उनकी डेब्यू फिल्म ‘ओरू अदार लव (Oru Adaar Love)’ के एक सॉन्ग का था. इन दिनों प्रिया अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में व्यस्त चल रही है।

हाल ही में प्रिया का एक और वीडियो सामने आया है जिसमे वो एक बार फिर अपने नैनों से मस्ती करती हुई नजर आई। इस वीडियो में आप देख सकते है प्रिया अपने को-स्टार रोशन अब्दुल राउफ के साथ पुराने वाले अंदाज़ में ही नजर आई। प्रिया एक बार फिर रोशन को किस वाली गोली मारकर उन्हें घायल कर रही है।

फैंस प्रिया की आँखों की मस्ती को एक बार फिर पसंद कर रहे है इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है। प्रिया इस कातिलाना अंदाज़ की ही तो दुनिया दीवानी हो गई थी।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही प्रिया और रोशन की जोड़ी फेमस हो गई थी। वही अगर उनकी डेब्यू फिल्म की बात करे तो फिल्म ‘ओरू अदार लव’ को उमर लुलू ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म सितम्बर में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।