सोशल मीडिया पर एक दिन के अंदर पूरा भारत को अपनी आंखों से दीवाना बनाने वाली प्रिया प्रकाश वॉरियर बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ जल्द ही रोमांस करती दिखेंगी। जी हां बहुत जल्द प्रिया प्रकाश बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, प्रिया को रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ मिल गई है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। वीडियो वायरल होते ही प्रिया के पास बहुत से ऑफर्स आने लगे थे। ‘सिम्बा’ को को-प्रोड्यूस कर रहे करण जौहर भी चाहते थे कि फिल्म में प्रिया को लिया जाए। प्रिया इससे पहले रणवीर के साथ काम करने की इच्छा जता चुकी हैं।