प्रेम कहानी ने बर्बादी पर पहुंचाया दिया

बुलंदशहर, 18 दिसंबर: मिस्ड कॉल से शुरू हुई इश्क की कहानी ने अनूपशहर की एक लड़की को बर्बादी के कगार पर ला दिया है। धोखेबाज आशिक ने एक साल तक शादी का झांसा देकर लड़की का जिंसी इस्तेहसाल करता रहा। और हामिला (गर्भवती) होने पर शादी से इंकार कर दिया और लड़की पर इस्काते हमल का दबाव बनाने लगा।

लड़की ने इस्काते हमल से इंकार किया तो आशिक ने तीन दिन तक मुतास्सिरा को दोस्त के घर बंधक बनाकर जान देने के लिए उक्साने लगा। हफ्ते रात अचानक लड़की के हाथ उसके दोस्त का मोबाइल लगा और सौ नंबर पर कॉल कर पुलिस को इत्तेला दे दी।

पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आशिक और उसके दोस्त दोनों भाग गए और पुलिस ने मुतास्सिरा लड़की को महिला थाने ले आई। बहरहाल, मुतास्सिरा लड़की पुलिस कस्टडी में है और मुल्ज़िमीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रही है।

अनूपशहर इलाके का रहने वाली लड़की के मोबाइल पर कुछ साल पहले अनजान नंबर से मिस्ड कॉल आया। नंबर पर कॉल करने के बाद लड़की की बात इस लड़के युवक से होने लगी। कुछ ही दिनों में दोनों की दोस्ती हुई और वह एक दूसरे से मिलने लगे और बात प्यार मुहब्बत तक पहुंच गई।

दोनों ने साथ-जीने मरने की कसम खाने लगे। इसी बीच लड़की नोएडा की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करने लगी। लड़का भी अपनी महबूबा के पास जाकर रात भर रुकने लगा। तीन माह पहले लड़की प्रेग्नेंट हो गई और शादी की जिद करने लगी।

इस पर लड़के ने इस्काते हमल (गर्भपात) की जिद पर अड़ गया। लड़की ने शर्त रखी कि पहले शादी होगी, इसके बाद जैसा ठीक होगा वैसे करेंगे। तीन दिन पहले लड़के ने लड़की को बुलंदशहर बुलाया और इस्काते हमल ( Abortion) कराने की जिद करने लगा। लड़की ने पहले शादी के लिए कहा, बस यहीं बात बिगड़ गई।

लड़के ने अपने दोस्त के घर इस लड़की को बंधक बना लिया और उसे जहर लाकर खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने लगा। इस पर लड़की ने अपने आशिक को धोखा देने पर जेल भेजवाने की जिद करने लगी।

हफ्ते की रात अचानक इस लड़की के हाथ उसके दोस्त का मोबाइल लगा और सौ नंबर पर कॉल कर पुलिस को इत्तेला दे दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही धोखेबाज प्रेमी और उसके दोस्त भाग गए और पुलिस इस मुतास्सिरा लड़की को महिला थाने ले आई।