फिर प्रिया प्रकाश विडियो हुआ वायरल

आंखों के इशारे से देशभर को घायल करके रातोरात ‘ नैशनल क्रश’ बनीं प्रिया प्रकाश वारियर का एक विडियो फिर से सुर्खियों में हैं। इस विडियो में प्रिया प्रकाश मेकअप रूम में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने आंखों का स्मोकी मेकअप कर रखा है और हेयरस्टाइलिस्ट उनके बाल सेट कर रही हैं और हां इस विडियो में भी वह आंखों से इशारे करती नजर आ रही हैं।

बता दें कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक विडियो क्लिप जबरदस्त वायरल हुई थी जिसमें एक लड़की आंखों ही आंखो में अपने बॉयफ्रेंड को इशारे करती नजह आ रही थी। यह क्लिप थी मलयाली ऐक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर की। प्रिया की यह क्लिप उनकी डेब्यू फिल्म ‘ओरू अडार लव’ के गाने की थी। फरवरी के महीने में आई यह क्लिप इतनी पसंद की गई कि वह सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर वैलंटाइंसडे सिंबल बन गईं। लोगों ने उन्हें नैशनल क्रश तक का टाइटल दे डाला था। हाल ही में प्रिया एक ऐड में भी नजर आ रही हैं।
विडियो में लुक कंप्लीट होने के साथ वह प्यारी सी स्माइल के साथ एक बार फिर से आंख मारती नजर आ रही हैं। इस विडियो को वायरल हुए 20 घंटे भी नहीं हुए और डेढ़ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।