फीफा वर्ल्ड कप: जानिए, फाइनल में पहुंच कर इतिहास रचने वाले क्रोएशिया के बारे में?

फीफा विश्व कप के 21वें संस्करण के फाइनल में यूरोप के छोटे से देश क्रोएशिया पहुंच कर दुनिया को चौंका दिया है। बुधवार देर रात टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में क्रोएशिया ने मोस्ट फेवरेट और मजबूत इंग्लैंड को 2-1 से शिकस्त देकर इतिहास बना दिया। क्रोएशिया पहली बार फाइनल में पहुंचा है और अब उसका मुकाबला रविवार को फ्रांस से है। विश्वकप में इतिहास रच देने की दहलीज पर खड़े इस देश के बारे में जानिए-

एक छोटा-सा देश जिसने अभी करीब 27 पहले ही आजादी पाई
फुटबॉल के कई दिग्गजों को हराकर फाइनल में पहुंचा
क्रोएशिया के बारे में दुनिया को बहुत कम जानकारी है
क्रोएशिया 1991 में ही युगोस्लाविया से आजाद हुआ
क्रोएशिया के आधुनिक फुटबॉल टीम आजादी से एक साल पहले 1990 में बनी
1993 में फीफा और यूईएफए से मान्यता मिली।

क्रोएशिया मध्य और दक्षिण-पूर्व यूरोप का एक छोटा-सा देश
जनसंख्या 42 लाख है। जो भारत के कई छोटे शहरों की जनसख्या से कम है।
जनसंख्या के हिसाब से इसका दुनिया में स्थान 125वां है।
सबसे ज्यादा 90.4 फीसदी लोग क्रोएट, 4.4 फीसदी सर्ब और उसके बाद 5.9 फीसदी बोस्नियाक्स, हंगेरियाई, इटैलियन, जर्मन, चेक, रोमन आदि मूल के हैं।
साल 2014-15 के चुनाव में जीतकर कोलिंदा ग्रैबर कितारोविक क्रोएशिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं हैं।
आज क्रोएशिया फुटबाल जगत की बड़ी शक्ति बनने की कगार पर खड़ा है।