फेमिना मिस इंडिया का ऐलान, 19 साल की अनुकृति वास चुनी गई

बीती शाम मुंबई में काफी यादगार रही क्यूंकि इस शाम में चार चाँद लगाने के लिए इकट्ठा हुईं देश की मोस्ट ब्यूटीफुल लेडीज। देश को साल 2018 की फेमिना मिस इंडिया मिल चुकी है।

फेमिना मिस इंडिया 2018 कॉन्टेस्टेंट को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने मिला। फेमिना मिस इंडिया 2018 का ख़िताब तमिलनाडु की 19 साल की अनुकृति वास ने 29 प्रतिभागियों पछाड़ते हुए अपने नाम कर लिया है।

मुंबई की रौनक ऐसी थी जैसे स्वर्ग से अप्सराएं धरती पर उतर आई हों. एक से एक खूबसूरत लड़कियां इस फेमिना मिस इंडिया 2018 कॉन्टेस्ट इवेंट में नज़र आई हैं। इस इवेंट को चार चाँद लगाने पहुंची थी मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर।

अनुकृति वास को मिस इंडिया 2018 घोषणा करने के बाद खुद मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने अपने हाथों से मिस इंडिया का क्राउन उन्हें पहनाया। फेमिना मिस इंडिया 2018 में हरियाणा की मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर-अप और आंध्रप्रदेश की श्रेया राव सेकंड रनर अप रहीं।

मुंबई में हुए फेमिना मिस इंडिया 2018 के इवेंट को आयुष्मान खुराना और करण जौहर ने होस्ट किया। इवेंट जज पैनल में कई बॉलीवुड स्टार नज़र आए।

इनके अलावा गेस्ट के रूप में मलाइका अरोड़ा, बॉबी देओल, कुनाल कपूर, क्रिकेटर इरफान पठान और के एल राहुल शामिल थे। इनके अलावा करीना कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और माधुरी दीक्षित ने भी इवेंट में अपना धमाकेदार स्पेशल परफॉरमेंस दिया।