बांग्लादेश: सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड की कुछ आपतिजनक तस्वीरें शेयर करने के लिए बांग्लादेश के क्रिकेटर अराफत सनी को गिरफ्तार किया गया था। अराफत को बुधवार को 2 महीने की जमानत पर रिहा कर दिया गया है। अराफत की गर्लफ्रेंड ने जनवरी में उनके खिलाफ इस मामले में साइबर कानून के तहत शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा उनके घर से अराफत को गिरफ्तार कर लिया गया था।
मामला कुछ यूं है कि सनी नेअपनी गर्लफ्रेंड के नाम से एक नकली फेसबुक अकाउंट बनाया और उस पर उसकी निजी और आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर दीं थी। आपको बता दें की बांग्लादेश में इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर बेहद सख्त कानून हैं। अगर अराफत पर लगे आरोप में वह दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 14 साल की कैद या 10 मिलियन टका (86 लाख रुपये) का जुर्माना देना पड़ सकता है।
इसके साथ ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से उन्हें बैन भी किया जा सकता है। इसके अलावा उनकी गर्लफ्रेंड ने उनपर एक और मुकदमा दर्ज करवाया है कि वह पिछले दो सालों से गुप्त तरीके से शादी की हुई है और वह उन्हें दहेज़ के लिए प्रताड़ित करते हैं। लेकिन अराफात इन आरोपों को गलत बताया है।