फेस्टीवल ऑफ लेटर्स में 24 लेखकों को भारतीय भाषाओं में लेखन के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार

नई दिल्ली: साहित्य अकादमी पुरस्कार से इस बार 24 लेखकों को नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें भारतीय भाषाओं की रचना के लिए दिया गया। उन्हें यह पुरस्कार साहित्य अकादमी पुरस्कार वार्षिक ‘फेस्टीवल ऑफ लेटर्स’ के तहत बुधवार को प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को एक-एक लाख रुपये का अनुग्रह राशि प्रदान की गई।

इस पुरस्कार की अध्यक्षता साहित्य अकादमी के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि उन्हें इसे ‘पुरस्कार’ कहना ठीक नहीं है, बल्कि उसे ‘सम्मान’ कहना बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि ‘पुरस्कार’ शब्द ‘वित्तीय’ पक्ष को दिखाता है जो कि इस तरह के लेखकों के लिए मायने नहीं रखता है।

बता दें कि साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित लेखकों में जेरी पिंटो, नासिरा शर्मा, प्रभा वर्मा, कमल वोरा और परमिता सतपति के नाम शामिल हैं। पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी और मराठी लेखक जयंत विष्णु नार्लीकर थे। हल्बी, कुरख और लद्दाखी जैसी भाषाओं के लेखकों को भी क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। 21 फरवरी को शुरू हुआ यह उत्सव 26 फरवरी तक चलेगा।