फैनी तूफान मचा सकता है तबाही, पुरे देश में 24 घंटे के लिए एलर्ट जारी!

तूफान फेनी ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा है, और राज्य सरकार ने सोमवार को तीन तटीय जिलों में अपने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। गंजाम, पुरी और केंद्रापाड़ा जिलों में कर्मचारियों की छुट्टियां एहतियाती कदम के तौर पर रद्द की गई हैं।

ज़ी न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने तूफान फेनी से निपटने को लेकर राज्य प्रशासन की तैयारियों का यहां सचिवालय भवन में जायजा लिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि फेनी 29 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार 11.30 बजे चेन्नई के लगभग 840 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व केंद्रित था।

वह एक मई तक उत्तर प्रश्चिम की ओर बढ़ सकता है, और उसके बाद ओडिशा तट की तरफ उत्तरपूर्व की ओर फिर से पहुंच सकता है। चक्रवाती तूफान के कारण राज्य में दो मई से बारिश हो सकती है। ओडिशा के तटीय जिलों में दो मई से बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

अगले 24 घंटे में बहुत तीव्र हो जाएगा चक्रवाती तूफान फेनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान फेनी जोर पकड़ता जा रहा है और यह भारत के पूर्वी तट की ओर तीव्र रफ्तार के साथ बढ़ रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि फेनी अगले छह घंटे में तेज हो जाएगा और इसके बाद के 24 घंटे के दौरान इसकी रफ्तार अत्यंत तीव्र हो जाएगी।