वज़ीर हाजी हुसैन अंसारी ने कहा है कि वज़ीर चंद्रशेखर दूबे के बयान की जानकारी कांग्रेस के आला लीडरों को दे दी गई है। अब इस मामले पर उन्हें ही फैसला लेना है। एके एंटनी, बीके हरिप्रसाद के सामने हुई बातचीत में वज़ीर राजेंद्र प्रसाद सिंह और प्रदेश कांग्रेस सदर सुखदेव भगत भी थे। अंसारी सनीचर को दिल्ली से लौटने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। एयरपोर्ट पर तैयारे से उतरने के बाद वजीरे आला वीआइपी रास्ते से सीधे निकल गए।
वहीं हाजी ने कहा कि अब यह कांग्रेस पार्टी के लीडरों का मामला है। चुनावी इत्तिहाद पर उन्होंने कहा कि 10-4 के फार्मूले पर झामुमो कायम है। रियासत के अंदर इस इंतिखाबी इत्तिहाद में राजद भी साथ में रहेगा। कांग्रेस तय करेगी। राजद को कांग्रेस अपने कोटे से सीट देगी।