बइरुन मुल्की बीवी फातिमा को नहीं पता था उज्जैर के कारनामे

अफ्रीकन मुल्क इथोपिया की रहने वाली उजैर की बीवी फातिमा सामी ने बताया कि पीर की रात 10.30 बजे शौहर के ऑफिस से फोन आया कि एसएसपी मिलना चाहते हैं। रात करीब दो बजे फोन पर कहा पुलिस बोल रही है कि उसने किसी हैदर को पैसे दिए हैं।

इसके बाद फोन कट गया। फातिमा ने बताया कि उनके तीन छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने उज्जैर को क्यों पकड़ रखा है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उजैर ने इथोपिया में मुलाज़िमत के दौरान फातिमा से शादी की थी।