बकरीद से पहले बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई जाये आर्थिक राहत का पैसा- नीतीश कुमार

बिहार में बाढ़ से तबाही वाले इलाकों के लिए सीएम नीतीश कुमार ने थोड़ी राहत की बात कही है। सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ से पीड़ित लोगों तक सरकार के तरफ से दी जाने वाली आर्थिक मदद को बकरीद से पहले पहुंचाने का निर्देश दिया है।

मालूम हो कि 2 सितंबर को मुसलमानों का त्योहार है। उन्होंने अपने निर्देश में अधिकारियों से कहा है कि बकरीद से पहले ही पीड़ितों को आर्थिक मदद दी जाए।

नीतीश कुमार ने बताया कि बाढ़ राहत के लिए दी जाने वाली 6 हज़ार नगद राशि को बकरीद के पहले दिए जाने के लिए अधिकारी काम करें। ताकि बाढ़ पीड़ितों को त्योहार के पहले राशि मिल सके।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अगर किसी पीड़ित का खाता नहीं खुला हो तो प्रशासन के लोग उस व्यक्ति के खाते को खुलवाने की व्यवस्था करें। ताकि आरटीजीएस के माध्यम से उनके खाते में राशि का ट्रांसफर किया जा सके।