बक्सर जेल से चार कैदी भागे, सात जेल मुलाज़िमीने सस्पेंड

बक्सर जेल से शनिचर को चार कुख्यात मुजरिम फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक कैदी चहारदीवारी फांद कर भागे। फरार कैदियों में अनीम कुमार पर यरगमाल का केस है। वहीं विशाल श्रीवास्तव, अरमान अंसारी और बोतल महतो पर कत्ल का इल्ज़ाम है। इन कैदियों के भागने को लेकर जेल मुलाज़िमीन और पुलिस इंतेजामिया के होश उड़ गए हैं। बक्सर के इंचार्ज डीएम अजय कुमार ने मामले को संजीदगी से लिया है। उन्होंने जेल के सात मुलाज़िमीन को लापरवाही बरतने की वजह सस्पेंड कर दिया। पुलिस का कहना है कि कैदी सुबह 10 बजे फरार हुए। हालांकि ज़राये के मुताबिक सुबह आठ बजे कैदियों की गिनती के वक़्त ही पता चल गया था कि चारों कैदी फरार हो गए हैं। कहा जा रहा है कि इसमें कुछ जेल मुलाज़िमीन की भी मिलीभगत हो सकती है।

मुजरिमों के फरार होने की इत्तिला मिलते ही बक्सर एसपी बाबू राम और इंचार्ज डीएम अजय कुमार ने मामले की छानबीन की। इधर, जेल सुप्रीटेंडेंट आरके चौधरी ने कैदी के फरार होने पर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। विशाल बक्सर के रमडीहा, अनीम दल सागर और अरमान नई बाजार के रहने वाले हैं। वहीं बोतल भोजपुर के ग्रहनी का रहने वाला है।

बक्सर अदालत के अहाते में कैदी की कर दी थी कत्ल

विशाल, अरमान और बोतल ने ही गुजिशता आठ मई को बक्सर सिविल कोर्ट अहाते में पेशी को आए कैदी कमलेश यादव की दिनदहाड़े गोली मार कर कत्ल कर दी थी। इतना ही नहीं दहशत फैलाने के लिए कोर्ट अहाते में कई राउंड गोलियां भी चलाई थीं। बक्सर पुलिस ने तीनों को दानापुर से गिरफ्तार किया था।