बगदाद: स्टेडियम में ISIS का खुदकश हमला,30 लोगों की मौत, 60 ज़ख़्मी

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद के दक्षिणी भाग में वाके एक ग्रामीण छेत्र के  फुटबॉल मैच के बाद एक खुदकश  हमलावर ने भीड़ के बीच खुद को बम से उड़ा लिया। हमले में 30 लोगों की मौत हो गई  और 60 लोग बुरी तरह ज़ख़्मी  हो गए। पुलिस और डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की है।
एन डी टीवी के खबर के मुताबिक पुलिस कप्तान अल-असरिया ने बताया, ‘वे लोग विनर  को ट्रॉफी दे रहे थे, उसी दौरान हमलावर ने भीड़ में खुद को उड़ा लिया।’ गांव सिकंदरिया शहर के पास ही वाके है। वहीं सिकंदरिया के एक अस्पताल के डॉक्टरों ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसा शाम करीब सात बजे हुआ।पुलिस कप्तान ने बताया कि ब्लास्ट में शहर के मेयर भी मारे गए हैं। इस हमले में 65 से ज्यादा लोग ज़ख़्मी  भी हुए हैं।अफसरों  ने पहचान गुप्त रखने की शर्त पर सूचनाएं दी हैं, क्योंकि उन्हें मीडिया से बातचीत करने की इजाज़त नहीं है। वहीं खुद को इस्लामिक स्टेट कहने वाले आतंकवादी संगठन ने ऑनलाइन एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है।