बच्ची का कत्ल कर ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगाने वाली औरत निकली पागल।

रूस: पिछले दिनों मॉस्को मेट्रो स्टेशन के पास एक बच्चे का कटा सिर लेकर घूमने वाली महिला की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया है।  सूत्रों के मुताबिक मिली खबर से पता चला है कि ये महिला उज्बेक की रहने वाली है। महिला ने कोर्ट में कहा कि वह कबूल करती है कि उसने यह जुर्म किया है लेकिन उसने यह सब अपनी मर्जी से नही किया बल्कि अल्लाह ने खुद उसे आदेश दिया था कि वह इस घटना को अंजाम दे। तीन बच्चों की मां गुलचेखरा बोबोकुलोवा ने अदालत में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसे अपने किए पर पछतावा नहीं है।  पुलिस ने बताया कि जब उन्होंने इस आरोपी महिला को मेट्रो स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया तो  उस वक्त महिला को महिला के हाथ में बच्चे का कटा सिर  था जिसके कारण  मेट्रो स्टेशन पर अफरा-तफरी मची हुई  थी और गिरफ्तारी के वक्त महिला मेट्रो स्टेशन के पास ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे लगा रही थी। उसके बाद महिला खुद को भी बम से उड़ा लेने की धमकी दे रही थी।  पुलिस ने अदालत में यह भी बताया कि इस मामले में जांच करने पर और डॉक्टरी जांच से पता चला है कि महिला पिछले काफी वक़्त से मानसिक तौर पर ठीक नहीं है।