उत्तर प्रदेश के वज़ीरे आला अखिलेश यादव ने जुमेरात को यहां झारखंड हुकूमत पर निशाना लगाया। कहा कि एक तरफ झारखंड हुकूमत बजट की रक़म भी खर्च नहीं कर पा रही है, दूसरी तरफ खुसूसी रियासत का दरजा देने और पैकेज के लिए मर्कज से गुहार लगा रही है। हुकूमत में शामिल रहने के बावजूद मर्कज ने उसे पैकेज देने से इनकार कर दिया है, यह बदकिस्मती है। मिस्टर यादव मोरहाबादी मैदान में सपा कारकुनों को खिताब कर रहे थे। उन्होंने लोकसभा के इंतेखाबी बिगुल फूंकते हुए कहा : आवाम कांग्रेस-भाजपा से ऊब चुकी है।
नया मुतबादिल तलाश रही है। आवाम की नजर तीसरे मोरचे और सोशलिस्टों पर है। झारखंड में भी सपा सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी। उन्होने कहा : जिस वक़्त बिहार से झारखंड का बंटवारा हो रहा था। यहां के लोगों को सपना था कि तरक्की और खुशहाली होगी। छोटा रियासत होने से तरक़्क़ी होगा, लेकिन 13 साल बाद भी हालात में कोई तबदीली नहीं आया है। हालांकि इस मुद्दत में नौ वज़ीरे आला जरूर बन गये। यहां पर एक कमरे में तीन एसेम्बली रुक्न बैठ कर हुकूमत बनाते और गिराते हैं।
जीत यक़ीनी मिलेगी
उन्होंने कहा : सपा कारकुनों में जोश रहा, तो जीत यक़ीनी मिलेगी। सेक्युलर लोग सोसालिस्ट पार्टी की पॉलिसी और असुलों को आवाम तक पहुंचायें। कारकुन कोन्फ़्रेंस को सपा के झारखंड इंचार्ज काशीनाथ यादव, रियासत के सदर मेराज खान, खातून सेल की सदर कंचना सिंह, क़ौमी सेक्रेटरी दिगंबर मेहता, साबिक़ एससेंबली रुक्न रामचंद्र सिंह यादव, केपी यादव, जयदेव, कृपाशंकर सिंह समेत कई क़ायेदीन ने खिताब किया।
आवाम तबदीली चाहती है
मर्कज पर निशाना लगाते हुए मिस्टर यादव ने कहा कि एकोनोमिस्ट वज़ीरे आजम रहने के बावजूद मुल्क की एकतेसादी हालात बिगड़ती जा रही है। महंगाई और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, लेकिन हुकूमत इसे कंट्रोल करने की हालत में नहीं है। कांग्रेस ने बदउनवानी की तमाम सीमाएं तोड़ दी है। गुजिशता नौ साल के दौर में यूपीए ने मुल्क की आवाम को मायूश किया है। आवाम अब तबदीली चाहती है।
..तो यहां भी लागू होगी यूपी की मंसूबा
मिस्टर यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने तमाम तबके को जेहन में रख कर मंसूबा लागू की है। मेधावी बच्चियों के लिए मुफ्त आला तालिम की नेज़ाम की गयी है। वहीं किसानों, ख़वातीन, मजदूरों के भी कई मंसूबा लागू की गयी है। हुकूमत ने महज़ डेढ़ साल के दौर में तमाम एलानात को लागू कर दिया है. अगर झारखंड में सपा की हुकूमत बनती है, तो तमाम मंसूबा लागू की जायेंगी।