बजट लाइव: रेलवे सुरक्षा पर पांच साल में खर्च होंगे एक लाख करोड़

नई दिल्ली। देश में इस साल ऐतिहासिक बजट पेश किया जा रहा हैं. इससे पहले रेल बजट अलग से पेश करने की परंपरा रही है लेकिन रेल बजट व वित्त बजट को एक साथ मिला दिया गया है। रेलवे को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कई अहम घोषणाएं की है। शहरी क्षेत्रों में सुगम ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए मेट्रो रेल पॉलिसी की घोषणा की है।

1. 2019 तक तक सभी कोच बॉयो टायलेट से लैस होंगे. रेलवे के कचरे से जैविक खाद बनाया जायेगा।

2. ई टिकट से सर्विस टैक्स हटा लिये गये हैं। आइआरसीटीसी को शेयर बाजार में इनलिस्टेड किया जायेगा।

3. नये मेट्रो रेल पॉलिसी की घोषणा जल्द, युवाओं को इस पॉलिसी से नौकरियां मिलेगी।

4. 2018 वित्त वर्ष में 3500 किमी रेलवे ट्रैक के निर्माण का लक्ष्य, 25 स्टेशनों को पुनर्विकसित किये जायेंगे।

5. रेलवे के सुरक्षा के लिए अगामी पांच साल में एक लाख करोड़ रुपये खर्च किया जायेगा। रेलवे की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए विदेशों से भी सेवा ली जायेगी. 2020 तक मानवरहित क्रासिंग को खत्म किया जायेगा।

6. 500 रेलवे स्टेशनों के लिए दिव्यांगों फ्रेंडली बनाया जायेगा. 300 स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर्स लगाए जाएंगे।

7. टूरिज्म और धार्मिक यात्रा के लिए अलग से ट्रेने चलायी जायेगी।

8 . बजट में रेलवे को एक लाख इकतीस करोड़ रुपये दिया जायेगा।