बजट सत्र के दौरान सासंद ई अहमद की तबीयत बिगड़ी

नई दिल्ली : राष्ट्रपति अभिभाषण के दौरान मंगलवार को सांसद ई अहमद की तबीयत खराब हो गई| उन्हें तुरंत बाद एंबुलेंस के जरिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया| अहमद को संसद से दिल्ली के आरएमएल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है|
78  वर्षीय ई अहमद केरल से मुस्लिम लीग के सांसद हैं| ई अहमद इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेशनल प्रेसिडेंट हैं | वह मनमोहन सिंह की सरकार में वे विदेश राज्यमंत्री थे|

गौरतलब है कि सोमवार से बजट सत्र की शुरुआत हो गई है| राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दोनों सदन को संबोधित किया है|

अहमद, पहली बार 10 वीं लोकसभा में चुने गए थे|  उसके बाद अहमद ने 2014 के आम चुनाव में सातवीं बार लोकसभा का चुनाव जीता था| साल 2009 से 11 तक वो यूपीए सरकार में रेल राज्य मंत्री भी रहे| संसदीय जीवन में आने के बाद अहमद, तमाम संसदीय कमेटियों के सदस्य और अध्यक्ष थे| यूपीए सरकार के दौरान 2004 से 2009 तक वो विदेश राज्य मंत्री भी रहे|