जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्याल के छात्र और देशद्रोही नारों के मामले में आरोपी उमर खालिद पर सोमवार को एक अज्ञात शख्स ने गोली चला दी।
उन पर ये हमला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉन्सिटीट्यूशन क्लब के बाहर किया गया। हालांकि इस हमले में उमर खालिद बाल बाल बच गए। उन्हें किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
A man attacked from behind while Umar Khalid and his associates were having tea at a stall, Khalid fell down. He is safe. We are investigating further: Ajay Chaudhary,Joint CP #Delhi pic.twitter.com/qFtIiDFR7d
— ANI (@ANI) August 13, 2018
एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, यहां पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। हम सभी लोग टी स्टॉल पर खड़े थे। इतने में एक आदमी आया, उसने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी।
There was an event, Umar Khalid accompanied us. We were at a tea stall when a man in white shirt came,pushed&opened fire at him. Khalid lost his balance,fell down&bullet missed him. We tried to catch the man. He fired aerial shots,pistol slipped off his hands,he fled: Eyewitness pic.twitter.com/oqRcfgRPcY
— ANI (@ANI) August 13, 2018
उसने धक्का दिया और फायर दिया. इस कारण उमर नीचे गिर पड़े और इस कारण गोली उन्हें नहीं लगी। हमने उसे पकड़ना चाहा, लेकिन वह हवाई फायर करते हुए वहां से निकल गया।