बड़ी कामयाबी: सूर्य का अध्ययन करने के लिए NASA ने अंतरिक्षयान लॉन्च किया, देखें वीडियो!

NASA ने पहली बार सूर्य के करीब जाकर उसका अध्ययन करने के लिए अपने एक अंतरिक्ष यान लॉन्च किया है। सोलर पार्कर प्रोब नाम के इस यान की लॉन्चिंग पहले शनिवार को होने वाली थी, लेकिन तकनीकी खामी के चलते इसे रोक लिया गया था।

YouTube video

NASA ने इसके बाद इस अंतरिक्ष यान को रविवार के दिन लॉन्च करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। पार्कर सोलर प्रोब सूरज के पास जाकर उसके वातावरण, स्वभाव और कार्यप्रणाली को समझने में वैज्ञानिकों की मदद करेगा।
YouTube video

इस स्पेसक्राफ्ट का आकार एक कार जितना बड़ा है। यह सूर्य की सतह से लगभग 40 लाख मील की दूरी से गुजरेगा। आपको बता दें कि इससे पहले कोई भी मानव-निर्मित यान सूर्य के इतने करीब से नहीं गुजरा है और न ही उसके इतने ताप और प्रकाश का सामना किया है।

इस अंतरिक्षयान को फ्लोरिडा के केप केनवरल से अलायंस डेल्टा 4 हैवी रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। सूर्य तक पहुंचने में इस यान को कुछ महीनों का समय लगेगा, और इसके बाद यह अपने काम पर लग जाएगा।

सूर्य की गर्मी से बचाने के लिए इस यान में थर्मल प्रोटेक्शन सिस्टम लगाया गया है जो सौर ऊर्जा के प्रभाव से नष्ट होने से इसकी रक्षा करेगा। इसके अलावा इसमें वॉटर कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है।

यान में ऐसी व्यवस्था की गई है जिससे इसका तापमान 29°C रखने में मदद मिलेगी। कई उपकरणों से लैस पार्कर सोलर प्रोब 2024 तक सूरज के कुल 7 चक्कर लगाएगा और इसका अध्ययन करेगा। इस यान की मदद से वैज्ञानिकों को सूर्य से जुड़े कुछ बुनियादी सवालों का जवाब देने में मदद मिलेगी।