बड़ी खबर: यहां मिल रहा है आसानी से रुह आफज़ा…!

रूह अफजा सिर्फ एक शरबत नहीं रह गया है बल्कि एक इतिहास रच चुका है। एक शरबत जिसने आजादी की सुबह देखी और देश के बंटवारे के साथ साथ खुद अपना बंटवारा भी देखा।

हर भारतीय की जुबान पर रहने वाला ठंडे शरबत का एक ब्रांड रूह अफजा आजकल मार्केट से गायब सा है। रमजान का महीना चल रहा है, जब कई मुसलमान रोज़े रखते हैं।

इसमें सूरज निकलने से पहले और डूबने तक कुछ न खाने पीने के बाद, रोजा खोलने के लिए इफ्तारी की जाती है। जब भी गर्मियों में इफ्तारी हो तो रूह अफजा शरबत का इंतजाम जरूर होता था। गहरे लाल रंग का यह शरबत पहले से बना कर रख लिया जाता और हर कोई इससे अपनी प्यास बुझाता।

लेकिन इस बार मार्केट में रूह अफजा की कमी हो गई. बहुत से रोजेदारों ने अपनी परेशानी सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा कि रूह अफजा के बिना इफ्तार अधूरा है, रूह अफजा की कमी खल रही है वगैरह। नतीजा मीडिया में स्टोरी आ गई कि रूह अफजा के बिना रमजान अधूरा रहेगा। ट्विटर पर रूह अफजा ट्रेंड कर गया।

जिन लोगों को रूह अफजा की बोतल मिल गई, उन्होंने उसके साथ सेल्फी भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। बात यहां तक पहुंची कि पाकिस्तान में रूह अफजा बनाने वाली कंपनी के प्रमुख ने वहां से ट्रक में भरकर इसे भारत भेजने की पेशकश भी कर दी।

सियासत के वरिष्ठ पत्रकार ने मार्केट में पता लगाने की कोशिश की! क्या वाकई में मिलना मुश्किल है? पड़ताल के बाद पाया की मुश्किल जरुर है। जैसे हर जगह पहले आसानी से मिल जाता था अब थोड़ा मुश्किलें जरुर आई है।

अगर आप बिरला मोर में जायेंगे तो बड़ी आसानी से मिल सकता है। जी हां, हमने एक बोतल रुह आफज़ा का वही से हासिल किया है। काफी तादाद में आपको मोर स्टोर में मौजूद मिलेंगे। बिल्कुल सही दामों में उपलब्ध हैं। तो देर किस बात की! अपने शहर के नजदीकी मोर स्टोर में जाएं और रुह आफज़ा लेकर आयें। रमज़ान में रुह आफज़ा शर्बत का मजा ले।