भोपाल (मध्य प्रदेश): मध्यप्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मंगलवार को भारत में बाल बलात्कार और छेड़छाड़ की बढ़ती संख्या के लिए अश्लील वेबसाइटों को दोषी ठहराया।
सिंह ने आगे कहा कि उनकी सरकार मध्यप्रदेश में पोर्न पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रही है।
सिंह ने एएनआई को बताया, “हमें लगता है कि बाल बलात्कार और छेड़छाड़ के मामलों की बढ़ती संख्या का कारण पोर्न हैं। हम मध्य प्रदेश में पोर्न पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं, इस मामले में केंद्र से संपर्क करेंगे।”
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार ने 25 अश्लील साइटों को अवरुद्ध कर दिया है।
सिंह का बयान 19 अप्रैल को इंदौर में एक दूधमुहि बच्ची के भयानक बलात्कार और हत्या के बाद आया है। शिशु को इमारत के बेसमेंट से बरामद किया गया था।
रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने अभियुक्त को सुनील भील के रूप में पहचाना है, और उनका दावा है कि वह सीसीटीवी फुटेज में शुक्रवार को करीब 4.45 बजे देखा गया था, जहाँ वह शिशु को अपने कंधे पर ले जा रहा था।